SATYARATH NEWS
Breaking News
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर किनारे मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का गला कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान ज्वेलरी की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई, शादी समारोह के दौरान दूल्हा ने (डांस/एंट्री) लाइसेंसी पिस्तौल से लगातार कई राउंड हवाई फायरिंग करता नजर आया जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसील कार्यालयों में आयोजित किया गया जनदर्शन, पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता देशराज कर्णवाल ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के कथित अपमान को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरिद्वार जिले की झबरेड़ा कोतवाली में तहरीर दी है। सांगली जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ संपन्न मंगलौर रक्तदान शिविर में उमड़े के दानवीर काफी संख्या में महिलाओं ओर पुरुषों 35 यूनिट ब्लड इक्क्ठा दोस्ती या प्रेम के बहाने भरोसा जीत में हैं, और उसके साथ दुष्कर्म आरोप व..ब्लैकमेलिंग का खेल ! पिरान कलियर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी पिरान कलियर (रुड़की) में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध वार्षिक उर्स मेले की तैयारियों पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता करतार सिंह भड़ाना द्वारा आयोजित जनता दरबार हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,, ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे मंत्री राजेश अग्रवाल, PM SHRI मिराज हाई स्कूल में उत्साह के साथ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुंवा संपन्न जीपीएम बनेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मेजबान जागरूकता शिविरों का आयोजन कर न्यायिक अधिकारियो ने गुड टच एवं बेड टच के बारे में बच्चों को किया जागरूक । मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर किनारे मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का गला कटा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान ज्वेलरी की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई, शादी समारोह के दौरान दूल्हा ने (डांस/एंट्री) लाइसेंसी पिस्तौल से लगातार कई राउंड हवाई फायरिंग करता नजर आया जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार तहसील कार्यालयों में आयोजित किया गया जनदर्शन, पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा नेता देशराज कर्णवाल ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) समारोह के दौरान राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के कथित अपमान को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ हरिद्वार जिले की झबरेड़ा कोतवाली में तहरीर दी है। सांगली जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ संपन्न मंगलौर रक्तदान शिविर में उमड़े के दानवीर काफी संख्या में महिलाओं ओर पुरुषों 35 यूनिट ब्लड इक्क्ठा दोस्ती या प्रेम के बहाने भरोसा जीत में हैं, और उसके साथ दुष्कर्म आरोप व..ब्लैकमेलिंग का खेल ! पिरान कलियर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी पिरान कलियर (रुड़की) में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध वार्षिक उर्स मेले की तैयारियों पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता करतार सिंह भड़ाना द्वारा आयोजित जनता दरबार हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,, ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे मंत्री राजेश अग्रवाल, PM SHRI मिराज हाई स्कूल में उत्साह के साथ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुंवा संपन्न जीपीएम बनेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मेजबान जागरूकता शिविरों का आयोजन कर न्यायिक अधिकारियो ने गुड टच एवं बेड टच के बारे में बच्चों को किया जागरूक ।
CHHATISGARH GAURELA- PENDRA 18/08/2026

विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जिले का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर,

18 August 2026 SATYARATH NEWS 3 Min Read 16 Views
Published: 18 August 2026, 10:50 AM Last Updated: 18 August 2026, 04:26 PM

विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जिले का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 16 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के स्थानीय उत्पाद अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। विकासखंड पेंड्रा की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विष्णुभोग धान से निर्मित आकर्षक राखियों को देशभर से आए व्यापारियों की सराहना मिली है। दिल्ली में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित बायोफेच इंडिया ईंटो ऑर्गेनिक प्रदर्शनी में इन राखियों के प्रदर्शन के बाद अब गुजरात और लुधियाना से राखियों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे के निर्देशन में जिले के बिहान समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में जिले के विष्णुभोग धान, शहद एवं विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों का प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनी में विष्णुभोग धान से तैयार राखियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। राखियों की विशिष्टता, स्थानीय उत्पादों से जुड़ाव और महिला स्व-सहायता समूहों की रचनात्मकता ने देशभर से पहुंचे व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के उपरांत गुजरात एवं लुधियाना से राखियों के ऑर्डर प्राप्त होना जिले के महिला स्व-सहायता समूहों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बाहरी राज्यों से मिले ऑर्डर से राखी निर्माण में जुटी महिला स्व-सहायता समूहों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इससे महिलाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार के साथ अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। विष्णुभोग धान से तैयार राखियां न केवल महिला समूहों की आय में वृद्धि का माध्यम बन रही हैं, बल्कि जिले के स्थानीय उत्पादों और ‘बिहान’ की महिला उद्यमिता को नई पहचान भी प्रदान कर रही हैं। जिले में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय उत्पादों को ‘लोकल से ग्लोबल’ पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

S
By SATYARATH NEWS
Pendra, Gaurela-Pendra-Marwahi Chhattisgarh
Source Agency Public Submission

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.