उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (Vigilance Department) लगातार कार्रवाई कर रहा है। ताजा मामले में देहरादून विजिलेंस की टीम ने विकासखंड क्षेत्र में तैनात ब्लॉक पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने ब्लॉक परिसर में ही जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार किया।
पीआरडी जवानों के मानदेय भुगतान, ड्यूटी आवंटन या अन्य विभागीय स्वीकृति के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
गिरफ्तारी होते ही ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप व्याप्त हो गया।
विजिलेंस टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर देहरादून स्थित मुख्यालय ले गई है, जहाँ उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद ब्लॉक परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
18 August 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
1 Min Read
•
156 Views
Published:
18 August 2026, 04:24 PM
Last Updated:
04 September 2026, 07:01 PM
M