झांसी। शारदीय नवरात्रि 2026 के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर झांसी में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति फेज-6 के विशेष अभियान के अंतर्गत मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई किले से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
- इस दौरान SSP विकास कुमार की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिस बल, NCC कैडेट्स और 10 बालिका विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

रैली रानी लक्ष्मीबाई किले से शुरू होकर जीवनशाह तिराहा और इलाइट चौराहा होते हुए महिला थाना, पुलिस लाइन परिसर में समाप्त हुई।
अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
आपकी राय: महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान कितने जरूरी हैं? कमेंट में अपनी राय बताएं।