संवाददाता सलीम अंसारी सत्यार्थ न्यूज़ हरिद्वार गोवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान इमाम साहब की दरगाह के पास अवैध कटान का मामला सामने आया।
पुलिस को देखकर दो आरोपी (आजाद और मोबिन) मौके से फरार हो गए।
मौके से 230 किलो भैंसवंशीय मांस और कटान उपकरण बरामद कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
लक्सर की कार्रवाई (3 अक्टूबर) रणसूरा गांव के पास गन्ने के खेत में गश्त के दौरान लक्सर पुलिस ने दो आरोपियों (साजिद और सोहेब) को कटान उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया।
मौके से एक जीवित गोवंश को सुरक्षित बचाया गया।
आरोपी साजिद पर पहले से 9 तथा सोहेब पर 2 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कप्तान के निर्देश एसएसपी नवनीत सिंह ने गोकशी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कलियर, मंगलौर, ज्वालापुर, एक्कड़ और लंढौरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त व चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।