SATYARATH NEWS
Breaking News
हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,, ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे मंत्री राजेश अग्रवाल, PM SHRI मिराज हाई स्कूल में उत्साह के साथ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुंवा संपन्न जीपीएम बनेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मेजबान जागरूकता शिविरों का आयोजन कर न्यायिक अधिकारियो ने गुड टच एवं बेड टच के बारे में बच्चों को किया जागरूक । हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,, ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे मंत्री राजेश अग्रवाल, PM SHRI मिराज हाई स्कूल में उत्साह के साथ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुंवा संपन्न जीपीएम बनेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मेजबान जागरूकता शिविरों का आयोजन कर न्यायिक अधिकारियो ने गुड टच एवं बेड टच के बारे में बच्चों को किया जागरूक ।
CHHATISGARH GAURELA- PENDRA 11/08/2026

हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,,

12 अगस्त को जिले में होगा वृहद वृक्षारोपण, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर बनें प्रतियोगिता का हिस्सा,

11 August 2026 Suraj Yadav 2 Min Read 6 Views
Published: 11 August 2026, 02:41 PM Last Updated: 11 August 2026, 05:06 PM
हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,,

हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,

12 अगस्त को जिले में होगा वृहद वृक्षारोपण, इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर बनें प्रतियोगिता का हिस्सा,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 10 अगस्त 2026/ जिले को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से हरित जीपीएम अभियान के तहत आगामी 12 अगस्त को जिलेभर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर को जनभागीदारी और सोशल मीडिया से जोड़ते हुए एक विशेष इंस्टाग्राम प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 12 अगस्त को वृक्षारोपण करते हुए सामूहिक फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करना होगा। फोटो में जियो टैगिंग अनिवार्य होगी तथा पोस्ट में जिले के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @gpm_dist_cg को टैग करना आवश्यक होगा। प्रतियोगिता में शामिल पोस्ट पर प्राप्त लाइक्स की गणना 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे तक की जाएगी। इस अवधि में सबसे अधिक लाइक्स प्राप्त करने वाली पोस्ट को विजेता घोषित किया जाएगा। इसमें कुल तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। विजेता को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक शर्तें-

प्रतियोगिता केवल इंस्टाग्राम हैंडल के लिए है, पोस्ट में 12 अगस्त के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान पेड़ लगाते हुए सामूहिक फोटो होना चाहिए, फोटो की जियो टैगिंग अनिवार्य होगी, इंस्टाग्राम पोस्ट में जिले के आधिकारिक हैंडल @gpm_dist_cg को टैग करना अनिवार्य है, एक प्रतिभागी केवल एक पोस्ट कर सकते हैं, लाइक्स की गणना 14 अगस्त को सुबह 10 बजे तक की जाएगी, सर्वाधिक लाइक्स वाली पात्र पोस्ट के प्रतिभागी को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। आइए, एक पेड़ लगाएँ, उसकी तस्वीर साझा करें और हरित जीपीएम के निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराएँ।

S
By Suraj Yadav
Marwahi, Gaurela-Pendra-Marwahi Chhattisgarh

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.