संवाददाता सलीम अंसारी सत्यार्थ न्यूज हरिद्वार के बीएचईएल में ड्यूटी पर जा रहे मोहित चौधरी (निवासी शिवालिक नगर) को 13 अगस्त की सुबह सेक्टर पांच-बी खोखा मार्केट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने रोककर लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा, जान से मारने की धमकी दी और उनकी बुलेट की चाबी जंगल में फेंक दी।
मोहित का अपने पड़ोसी अधिवक्ता संदीप वर्मा से पुराना विवाद था। वकील ने आरोपी युवकों को सिडकुल में नौकरी और सब्जी की ठेली लगवाने का झांसा दिया, साथ ही खर्च के लिए तीन हजार रुपये देकर मोहित पर हमला करने के लिए तैयार किया।
रानीपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 4 सितंबर को आर्मी ग्राउंड गुजर बस्ती से चार आरोपियों (हरविंदर सिंह, आकाश, ऋषभ और हिमांशु — सभी निवासी नजीबाबाद) को गिरफ्तार किया और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक मंदीप सिंह और कांस्टेबल विवेक गुसाईं, प्रेम सिंह व महेंद्र सिंह शामिल थे।
तीन हजार देकर कराया पड़ोसी पर हमला विवाद में वकील ने रची साजिश,
06 September 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
2 Min Read
•
27 Views
Published:
06 September 2026, 12:30 PM
Last Updated:
06 September 2026, 03:30 PM
M