नानपारा (बहराइच)। स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (SIO) नानपारा यूनिट की ओर से 15 नवंबर को मन्नत मैरिज लॉन में इस्लामिक नॉलेज टेस्ट एवं समर इस्लामिक क्लासेज का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस्लामिक नॉलेज टेस्ट में ज़ोहा खान एवं मोहम्मद अल हस्सान अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर साइकिल जीती। बुशरा जमील द्वितीय तथा मोहम्मद अली एवं मोहम्मद शाबान खान तृतीय स्थान पर रहे।
समर इस्लामिक क्लासेज में मुशर्रफ़ इसरार ने प्रथम, मोहम्मद शाबान खान ने द्वितीय तथा अब्दुल अहद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में SIO नानपारा यूनिट के अज़ीम खान, सईद अहमद, फखरुद्दीन खान, यासिर अंसारी, आबिद खान एवं मोइन इदरीसी की विशेष भूमिका रही। यूनिट के सदस्यों ने सभी विजेताओं को दिली मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।