पीलीभीत: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की पीलीभीत शाखा ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। शुक्रवार रात 9:00 बजे निर्वाचन आयोग के संयोजक डॉ. प्रमोद अग्रवाल की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से डॉ. पी.एन. सक्सेना को नया अध्यक्ष और डॉ. राकेश सिंह को सचिव चुना गया।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. अग्रवाल को संरक्षक, डॉ. भारत सेठी को निवर्तमान अध्यक्ष (आई.पी.पी.) तथा डॉ. एस.के. मित्रा को प्रेसिडेंट इलेक्ट बनाया गया है।
प्रमुख पदों पर जिम्मेदारी:
उपाध्यक्ष: डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. शैलेन्द्र गंगवार और डॉ. रश्मि सेठी
कोषाध्यक्ष: डॉ. उपेन्द्र नाथ मिश्रा
संयुक्त सचिव: डॉ. भरत कंचन और डॉ. शान्तनु सिंह
केंद्रीय परिषद सदस्य: डॉ. प्रमोद अग्रवाल और डॉ. नितिन मलिक
राज्य परिषद सदस्य: डॉ. महेश चन्द्र, डॉ. जे.एन. मिश्रा और डॉ. दीपक अग्रवाल
एथिकल एवं लीगल एडवाइजर: डॉ. तरुण सेठी, डॉ. पीयूष अग्रवाल और डॉ. शैलेन्द्र गंगवार
संगठन के विभिन्न प्रभागों को सक्रिय रखने के लिए विशेष समितियों का भी गठन किया गया:
सांस्कृतिक समिति: डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. रश्मि सेठी, डॉ. प्रांजल अग्रवाल, डॉ. पूनम गंगवार और डॉ. रुचिता बोरा
स्पोर्ट्स कमेटी: डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. जे.डी. गंगवार, डॉ. अनुराग प्रकाश, डॉ. प्रियंका सचान और डॉ. आशीष अनुरागी
साइंटिफिक कमेटी: डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. अजितेश वार्ष्णेय, डॉ. अमित सचान और डॉ. नमन साहनी
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित चिकित्सकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।