श्रीराम कथा का आमंत्रण लेकर पहुंचे एमएलसी गोपाल भैया का नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष ने किया स्वागत
पट्टी। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के श्रीमुख से होने वाली श्रीराम कथा का आमंत्रण पत्र लेकर पहुंचे एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भैया’ का पट्टी में स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल और पट्टी के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल ने उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी भी मौजूद रहे। श्रीराम कथा को लेकर आमंत्रण वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।