मुस्लिम समाज के प्रसिद्ध एवं श्रद्धा के पर्व ईद-ए-मिलाद के अवसर पर मिरज में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक उपक्रमों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर हर्षोल्लास के साथ ईद-ए-मिलाद का उत्सव मनाया।
इसी अवसर पर शास्त्री चौक स्थित मोहसीन शब्बीर अत्तार मित्र मंडल की ओर से बड़े पैमाने पर प्रसाद के रूप में बिस्किट वितरण किया गया। इस उपक्रम में मिरज के विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के इद्रिस नायकवडी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के पूर्व महापौर एवं गटनेता मैनुद्दीन बागवान, अन्य नगरसेवक तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस प्रसाद का सैकड़ों नागरिकों ने लाभ लिया और इस सामाजिक उपक्रम के लिए मोहसीन अत्तार की सराहना की।
इस कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार शब्बीर भाई अत्तार एवं उनके मित्र मंडली द्वारा किया गया।