**शमसाबाद (आगरा)।** श्री जनकपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें धार्मिक अनुष्ठानों और भव्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई।
श्री जनकपुर महोत्सव के व्यवस्थापक आशीष आर्य ने बताया कि भव्य श्रीराम बारात का आयोजन आगामी 15 और 16 अक्टूबर को किया जाएगा। गढ़ी ईश्वरा और दिगनेर से निकलने वाली श्रीराम बारात का शमसाबाद पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया जाएगा।
महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास बारात का स्वागत होने के पश्चात बारात रात्रि में शिव वाटिका पहुंचेगी। बारात के स्वागत और रात्रि विश्राम के लिए शिव वाटिका शमसाबाद में एक भव्य 'जनक महल' तैयार किया जाएगा, जहां अगले दिन के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शिव वाटिका में शालिग्राम-तुलसी विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम, भोलेनाथ और श्रीनाथजी के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त होंगे। इसके साथ ही श्रीनाथजी और बाबा मनःकामेश्वर की आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी।
बैठक के समापन के बाद महंत योगेश पुरी महाराज सहित मठ के सहयोगियों ने शिव वाटिका का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर पवन अग्रवाल, भोला वर्मा, अतुल चौबे, श्रीभगवान राठौर, शिवम चौहान, खेतुआ कुशवाहा, सचिन, शाक्य शिवम चौहान, अनिल सिकरवार, सोमवीर प्रजापति, अजय पाल सिंह, हरदीप एडवोकेट, राजीव कोणार्क, विनय गुप्ता, संदीप गुप्ता, उमेश गुप्ता (मंडल अध्यक्ष), विकास शाक्य, प्रमोद ठाकुर, अरुण चक्र, रितेश गुप्ता, अज्जी शर्मा, रामेन्द्र चौहान, सूर्यप्रताप, सूरज, लक्ष्मीकांत, सुधीर यादव, अमर गुप्ता, विजय गुप्ता और जीतेन्द्र रावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री जनकपुर महोत्सव: 15 और 16 अक्टूबर को धूमधाम से निकलेगी श्रीराम बारात, शमसाबाद के शिव वाटिका में सजेगा भव्य जनक महल*
22 September 2026
•
Niraj Kumar
•
2 Min Read
•
16 Views
Published:
22 September 2026, 01:16 PM
Last Updated:
23 September 2026, 01:42 AM
N