संवाददाता सलीम अंसारी सत्यार्थ न्यूज. मंगलौर (रुड़की) की घास मंडी में नजूल भूमि पर HRDA की सीलिंग कार्रवाई शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की टीम ने घास मंडी स्थित निर्माण स्थल को सील कर दिया है।
शिकायतकर्ता का आरोप शिकायतकर्ता सज्जाद के अनुसार, नजूल भूमि पर नियम विरुद्ध तरीके से कब्जा करके निर्माण कराया जा रहा था। इस निर्माण के कारण उनकी दुकान की हवा-रोशनी के स्रोत (खिड़की, जंगला) और जल निकासी का पतनाला पूरी तरह बंद हो गए।
पुराने दस्तावेजों का दावा: सज्जाद का दावा है कि उनके पास इस संपत्ति से जुड़े वर्ष 1940 के वैध बैनामे (रजिस्ट्री) के दस्तावेज मौजूद हैं, जिनके आधार पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी।
ध्वस्तीकरण की मांग HRDA द्वारा निर्माण सील किए जाने के बाद शिकायतकर्ता ने राहत व्यक्त की है। हालांकि, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रूप से बने ढांचे को जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाए और उनकी बंद की गई खिड़की, जंगला और पतनाले को दोबारा खुलवाया जाए।
UTTRAKHAND
08/09/2026
मंगलौर (रुड़की) की घास मंडी में नजूल भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण से
08 September 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
2 Min Read
•
34 Views
Published:
08 September 2026, 02:33 PM
Last Updated:
08 September 2026, 04:49 PM
M
By Mohammed Salim Ansari
Manglour, Haridwar UttarakhandRelated Articles
तीन हजार देकर कराया पड़ोसी पर हमला विवाद में वकील ने रची साजिश,
06 Sep 2026
•
58