ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे मंत्री राजेश अग्रवाल,
लेंगे समीक्षा बैठक और हरेली तिहार कार्यक्रम में होंगे शामिल,

सूरज यादव,गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री राजेश अग्रवाल 11 और 12 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मंत्री अग्रवाल 11 अगस्त मंगलवार को सुबह 11 बजे शासकीय आवास एम-4 नवा रायपुर से सिमगा-रतनपुर मार्ग होते हुए कार क्रमांक CG-02 GK 9001 से जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे उनका शासकीय विश्रामगृह गौरेला में आगमन होगा, जहां थोड़ी देर विश्राम के बाद वे दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।
इस दौरे की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी शाम 4 बजे शासकीय विश्रामगृह गौरेला में आयोजित जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में मंत्री जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, उनके क्रियान्वयन की स्थिति और आम जनता से जुड़ी समस्याओं की गहन समीक्षा करेंगे। बैठक के उपरांत वे रात्रि 7 बजे शासकीय विश्रामगृह गौरेला में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
दूसरे दिन 12 अगस्त बुधवार को सुबह 11 बजे मंत्री अग्रवाल गौरेला में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों से सीधा संवाद कर प्रदेश सरकार की कृषि हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 1 बजे वे अपने निज निवास लखनपुर, जिला सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर लखनपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।
मंत्री के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। समीक्षा बैठक और हरेली कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन की उपस्थिति अपेक्षित है।