संवाददाता सलीम अंसारी सत्यार्थ न्यूज़ हरिद्वार 20 सितंबर को अस्पताल में हुए हंगामे के बाद डॉ. दीपक पांडे की तहरीर पर 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित टीम (नेतृत्व शहर कोतवाल कुन्दन सिंह राणा) ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र के आधार पर 25 सितंबर को गिरफ्तारियां कीं।
विवाद की वजह पूछताछ में सामने आया कि तोड़फोड़ अनुज चौटाला और मनीष के बीच हुए विवाद के बाद, अनुज चौटाला के उकसाने पर की गई थी।
गिरफ्तार आरोपित
अमन उर्फ टांका (बाल्मीकि बस्ती, हरिद्वार)
तुषार (रेलवे कॉलोनी, हरिद्वार)
राहुल बोरा उर्फ चंपा (लोहाघाट, चंपावत / हाल निवास: बाल्मीकि बस्ती)
अंकित (बाल्मीकि बस्ती, मेला अस्पताल, हरिद्वार)
पुलिस की टीम (जिसमें एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाडी, एसआई प्रदीप कुमार, कांस्टेबल जीवन और हसलवीर शामिल थे) अन्य फरार आरोपितों की तलाश कर रही है और पकड़े गए लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार के मेला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
26 September 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
1 Min Read
•
167 Views
Published:
26 September 2026, 12:57 AM
Last Updated:
17 October 2026, 07:26 AM
M