संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 से 20 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसी तारतम्य में आज भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड उपस्थित रहे। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन संघर्ष, त्याग, तपस्या और बलिदान का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान, संस्कृति एवं परंपराओं की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों और उनकी सांस्कृतिक विरासत को उचित सम्मान दिलाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन आयोजनों के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा महापुरुषों के आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने भी कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से 11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा भगवान बिरसा मुंडा जी के विचारों और जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता मोरेश्वर मर्सकोले,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर कवरेती,जिला पंचायत सदस्य ललिता कुमरे, नगर पालिका पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप घाटोडे,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष खेमराज सोनेकर,जिला महामंत्री रंचुसिह ईवनाती, राजेन्द्र कुमरे,पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छागानी,रामाकोना मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल,तिगांव मंडल अध्यक्ष बाल्या ठाकरे, सावरी मंडल अध्यक्ष लालसिंह बट्टी,नांदनवाडी मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरयाम भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा मंडल अध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।