📍 पीलीभीत| अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का महत्वपूर्ण विस्तार किया गया। नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित आकाश नारायण पाराशर ने देवनगरी पीलीभीत के अति प्राचीन देवालय ठाकुर गोपीनाथ राधारमण मंदिर पहुँचकर सेवायत वैष्णवाचार्य श्री गोपीजीवन गोस्वामी जी को माल्यार्पण कर युवा प्रकोष्ठ (पश्चिमी उप्र) का संरक्षक मनोनीत किया।
इस अवसर पर पूज्य गोस्वामी जी के कर-कमलों द्वारा:
पंडित सचिन मिश्रा जी को प्रदेश महामंत्री
पंडित पीयूष मिश्रा जी को प्रदेश कोषाध्यक्ष
का मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की मुख्य शाखा (मेन बॉडी) के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित श्रीधर पाण्डेय जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।
🚩 संगठन विस्तार व आगामी योजनाएं:
कार्यकारिणी का विस्तार: प्रदेश अध्यक्ष आकाश पाराशर ने बताया कि शीघ्र ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 मंडलों में मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यकारिणी तथा 26 जनपदों में जिला अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संकल्प: पूज्य गोपीजीवन गोस्वामी जी ने कहा कि ब्राह्मण समाज में संस्कारों व संस्कृति के प्रति पुनर्जागरण की आवश्यकता है। आपसी विचार-विमर्श के बाद बसंत पंचमी/सरस्वती पूजन (11 फरवरी 2027) के पावन पर्व पर प्रदेश स्तरीय भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक जिले से बालकों का चयन किया जाएगा।
उपस्थिति:
इस दौरान वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी, पंडित श्रीधर पाण्डेय (प्रदेश कोषाध्यक्ष), पंडित आकाश पाराशर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), पंडित सचिन मिश्रा (प्रदेश महामंत्री), पंडित पीयूष मिश्रा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), पंडित अभिषेक शर्मा सहित अन्य विप्र बंधु उपस्थित रहे।