संवाददाता सलीम अंसारी सत्यार्थ न्यूज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग सड़क पर सरेआम हंगामा और मारपीट करते दिख रहे थे, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही थी।
पुलिस की कार्रवाई: एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' अभियान के तहत थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम (उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट, कांस्टेबल जितेंद्र हरिद्वार और कांस्टेबल रोहित) ने त्वरित कार्रवाई की।
कुल गिरफ्तारी शांति व्यवस्था बिगाड़ने और समझाने के बाद भी न मानने पर कुल 9 आरोपितों (7 पुरुष और 2 महिलाएं) को हिरासत में लिया गया।
हिरासत में लिए गए आरोपितों की सूची.
शिवम (निवासी बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल)
गौरव गुप्ता (निवासी हरदोई, हाल निवासी ब्रह्मपुरी, सिडकुल)
गौतम कश्यप (निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी महादेवपुरम, सिडकुल)
शानू (निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी महादेवपुरम, सिडकुल)
एक महिला (निवासी बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल)
शिवा कश्यप (निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल)
ओम गुप्ता (निवासी लखीमपुर खीरी, हाल निवासी ब्रह्मपुरी, सिडकुल)
सूरज (निवासी सीतापुर, हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल)
एक महिला (निवासी बिजनौर, हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल)
पुलिस ने कड़ा संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति (चाहे वह महिला हो या पुरुष) को बख्शा नहीं जाएगा।
हरिद्वार के सिडकुल कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक सड़क पर हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट
31 August 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
2 Min Read
•
324 Views
Published:
31 August 2026, 10:46 PM
Last Updated:
12 October 2026, 03:34 AM
M