पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय के साथ आज दिनांक 08.10.2026 को पुलिस कार्यालय, जनपद प्रतापगढ़ में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचे फरियादियों से पुलिस अधीक्षक द्वारा बारी-बारी से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

→ पुलिस अधीक्षक द्वारा फरियादियों की शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।

→ जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।