पुणे के विश्वप्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणपति का आज बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ आगमन हुआ। विभिन्न रंग-बिरंगे फूलों से सजाए गए मयूर रथ में श्रीमंत दगडूशेठ गणपति की भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकली।
श्री गणेश प्रांगण में साकार किए गए वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के सुंदर प्रतिरूप वाले भव्य मंडप में गणराया विराजमान हुए। श्रींचे यह भव्य आगमन समारोह देखने के लिए राज्य के कोने-कोने से हजारों गणेश भक्त पुणे पहुंचे थे।
श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से आयोजित 134वें गणेशोत्सव का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर उत्सव की पारंपरिक जगह जय गणेश प्रांगण में उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के 18वें तिलकायत अधिकारी श्रीहित मोहित मराल गोस्वामी महाराज के हाथों श्री गणेश की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न हुई।
इससे पहले सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मयूर रथोत्सव की शुरुआत हुई। पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल-ताशों और गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा पुणे शहर भक्तिमय हो उठा।