गोंडा। 01 नवंबर 2026 विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मीना शाह पब्लिक स्कूल की ओर से रविवार, 1 नवंबर को जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता ‘माइंड स्पार्क 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्ले ग्रुप से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत यूनिक एंड क्रिएटिव हैंडमेड, फैंसी ड्रेस, कलर बाय नंबर, क्ले चैंप्स, पेंट योर इमेजिनेशन, निबंध लेखन, जूनियर साइंटिस्ट, बिना आग के खाना बनाना तथा ऑनलाइन क्विज सहित विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रेसाइडिंग ऑफिसर एमएसीटी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दानिश हसनैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीजीएम अमित सिंह, एसीजीएम अभिनव यादव तथा जिला न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर भी उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 15 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टैबलेट, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को एलेक्सा तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को स्मार्टवॉच देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 101 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मीना शाह ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन सईद हसन ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गोंडा को शैक्षिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य में जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जनपद के व्यवसायियों एवं चिकित्सक वर्ग के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के आर्थिक सहयोग एवं सहभागिता से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
कार्यक्रम में मीना शाह ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सदस्य, शिक्षकगण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। ‘माइंड स्पार्क 2026’ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
गोंडा में ‘माइंड स्पार्क 2026’ का भव्य आयोजन, 10 हजार विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
प्ले ग्रुप से स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, 15 नवंबर को होगा पुरस्कार वितरण समारोह
01 November 2026
•
Ayyub Alam
•
3 Min Read
•
26 Views
Published:
01 November 2026, 10:38 PM
Last Updated:
02 November 2026, 03:27 PM
A
By Ayyub Alam
Gonda, Gonda Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.
Related Articles
धूमधाम से मनाया गया राजा भैया का 57 वाँ जन्मदिन
31 Oct 2026
•
38