हरिद्वार कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत 40वीं वाहिनी पीएसी सभागार और सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी ने 200 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों और 2021 बैच के जवानों को संबोधित किया।
धार्मिक व सांस्कृतिक जानकारी जवानों को कुंभ के पौराणिक महत्व, हरिद्वार की आस्था व सनातन संस्कृति, और अखाड़ों व संत-महात्माओं की भूमिका से अवगत कराया गया।
व्यवहार और सेवा का मूलमंत्र पुलिसकर्मियों को 'मित्रता, सेवा और सुरक्षा' का भाव अपनाने, श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने और स्थानीय व्यापारियों व धर्मशाला प्रबंधकों से बेहतर संवाद बनाए रखने की सलाह दी गई।
भीड़ व यातायात प्रबंधन आयोजन की सफलता के लिए अनुशासन के साथ-साथ संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और समन्वय को आवश्यक बताया गया।
नेतृत्व कार्यक्रम में मेला आइजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल के मार्गदर्शन में चल रही तैयारियों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
कुंभ मेला 2027: पुलिसकर्मियों को मिला धार्मिक, ऐतिहासिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण
13 September 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
2 Min Read
•
179 Views
Published:
13 September 2026, 07:26 AM
Last Updated:
03 October 2026, 03:31 PM
M