*माचलपुर में इमली वाले बालाजी मंदिर से निकली विशाल चूनर यात्रा, भद्रकाली मंदिर में किया चूनर अर्पण*
*माचलपुर -* (ब्यूरो चीफ निखिल गोयल राजगढ़ मध्य प्रदेश)
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर के प्रसिद्ध इमली वाले बालाजी मंदिर से विशाल चूनर यात्रा निकाली गई।
चूनर यात्रा बाजे-गाजे और माता की जयकारों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा में नगर के बच्चे, बूढ़े और जवान सभी शामिल हुए। सभी श्रद्धालु माँ के भजनों पर नाचते और जयकारे लगाते हुए नजर आए।
नगर भ्रमण करते हुए यह चूनर यात्रा जब माँ भद्रकाली के मंदिर पहुँची, तो वहाँ माँ के चरणों में चूनर अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।
उसके पश्चात माँ के दरबार में प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया गया।