पिरान कलियर में हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक (रह.) के 758वें सालाना उर्स की शुरुआत जायरीनों की रूहानी आस्था और आस्था के समंदर के साथ हुई है। हालांकि, भारी बारिश और जलभराव ने मेला प्रशासन व ठेकेदारों की तैयारियों को बड़ी चुनौती दी है। मौसम की मार लगातार बारिश से मेला ग्राउंड दलदल में तब्दील हो चुका है। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से भारी-भरकम झूलों के स्ट्रक्चर खड़ा करने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विशेष आकर्षण ठेकेदार शहजाद के अनुसार, इस बार बच्चों और जायरीनों के लिए 'जल परी' का नया कॉन्सेप्ट पेश किया जा रहा है। इसके अलावा कई नए झूले और सर्कस मेले की रौनक बढ़ाएंगे।
तैयारियां व सुधार कीचड़ से निपटने के लिए मिट्टी और अन्य सामग्री डालकर जमीन समतल की जा रही है, ताकि उर्स में आने वाले लोग इबादत के साथ मनोरंजन का भी लुत्फ उठा सकें।
उर्स के मुख्य दिनों की शुरुआत के साथ ही जायरीनों की आमद तेज है। अब सभी को मौसम के साफ होने का इंतजार है ताकि सालाना मेले की रंगत अपने पूरे शबाब पर आ सके।
पिरान करियर भारी बारिश और जलभराव ने मेला प्रशासन व ठेकेदारों की तैयारियों को बड़ी चुनौती दी है।
24 August 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
2 Min Read
•
256 Views
Published:
24 August 2026, 04:28 PM
Last Updated:
05 October 2026, 11:41 PM
M