संवाददाता सलीम अंसारी सत्यार्थ न्यूज (हरिद्वार) मंगलौर में प्रेम-प्रसंग में बाधक बनने पर एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां (कविता) की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के 18 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका कविता अपनी बेटी उन्नति को प्रेमी आकाश चौहान से दूर रहने की सलाह देती थी। इस रोक-टोक से परेशान होकर बेटी ने मां को प्रेम-प्रसंग में रोड़ा माना और उसकी हत्या की साजिश रची।
आरोपी बेटी और प्रेमी ने महिला को हरिद्वार ले जाने के बहाने ब्रेजा कार में बैठाया। रास्ते में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को पुराना मंगलौर नहर पुल के पास फेंककर फरार हो गए।
पुलिस ने करीब 216 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्ध ब्रेजा कार की पहचान की और 18 घंटे के भीतर मामला सुलझा लिया।
हत्या में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार और चाकू बरामद कर लिया गया है।
बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या
19 August 2026
•
Mohammed Salim Ansari
•
2 Min Read
•
303 Views
Published:
19 August 2026, 08:36 PM
Last Updated:
02 October 2026, 04:22 AM
Advertisement
M