वाह -भदरौली से पिनाहट जाने वाला करीब 10 किलोमीटर लंबा मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन सर्वोदय के प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) सरबन सिंह भदौरिया ने उपजिलाधिकारी बाह को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत/पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष आगरा जितेन्द्र सिंह तोमर, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, सुशील सिंह, राहुल शर्मा मौजूद रहे ।