गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और उत्तर प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25.9 ग्राम संदिग्ध स्मैक बरामद की है।
06 अक्टूबर की रात अच्कवा क्षेत्र में नाका ड्यूटी के दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिसे संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। उसकी पहचान सुभाष कुमार थारू (31), निवासी बर्दिया, नेपाल के रूप में हुई।
पूछताछ में उसने स्मैक बलाइगांव क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति से मिलने की बात बताई। आरोपी और बरामद पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना मोतीपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
रिपोर्ट: MSayeed | नानपारा
नानपारा | 25.9 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
नानपारा | 25.9 ग्राम संदिग्ध स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
18 October 2026
•
Mohd Sayeed
•
1 Min Read
•
169 Views
Published:
18 October 2026, 02:10 PM
Last Updated:
08 November 2026, 09:34 PM
M
By Mohd Sayeed
Nanpara, Bahraich Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.