**फतेहाबाद।**
फतेहाबाद थाना क्षेत्र के घाघपुरा गांव में शनिवार को शराब के नशे में एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार, घाघपुरा निवासी रीना देवी पत्नी कुंवर सिंह शनिवार को अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव का ही एक युवक शराब के नशे में धुत्त होकर वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर रीना देवी से कहासुनी करने लगा।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत युवक ने रीना देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़ित महिला के परिजन उन्हें तुरंत फतेहाबाद थाने लेकर पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फतेहाबाद भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
शराब के नशे में युवक ने महिला से की मारपीट: फतेहाबाद के घाघपुरा में हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी*
13 September 2026
•
Niraj Kumar
•
2 Min Read
•
180 Views
Published:
13 September 2026, 04:40 PM
Last Updated:
05 October 2026, 07:26 PM
N
By Niraj Kumar
Agra, Agra Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.