कई दिन पहले विधानसभा के ग्रॅज्युएट और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पुणे ग्रॅज्युएट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने डॉ. स्मिता योगेश जाधव का नाम घोषित कर सबको चौका दिया है । हालाकी इस निर्वाचन क्षेत्र से सांगली जिले के भाजप नेता शरद लाड समेत कई उम्मीदवारों के नाम चर्चा में थे, लेकिन भाजपा ने शिक्षा और उद्योग जगत की विद्वान और प्रभावशाली शख्सियत डॉ. स्मिता जाधव पर भरोसा जताया है। ग्रेजुएट और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे। उच्च शिक्षित वर्ग, युवाओं और महिलाओं के बीच मजबूत जनाधार रखने वाली डॉ. स्मिता जाधव की उम्मीदवारी पुणे ग्रॅज्युएट निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी टक्कर देने वाली मानी जा रही है। डॉ. स्मिता योगेश जाधव कौन हैं? डॉ. स्मिता जाधव कई सालों से शिक्षा, मीडिया, इंडस्ट्री और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। वह 'पुढारी पब्लिकेशन्स' में डायरेक्टर हैं और 'पुढारी' अख़बार समूह के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ़ योगेश जाधव की पत्नी हैं।
शैक्षणिक योग्यता
शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. स्मिता जाधव अत्यंत उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
- पीएच.डी. (Ph.D. Education): शिक्षा शास्त्र में डॉक्टरेट।
- एमबीए (MBA Financial Management): वित्तीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री।
- बी.ई. (B.E. Computer): कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री।
वर्तमान में संभाल रही हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
- प्र-कुलपति (Pro-Vice Chancellor): डॉ. डी. वाय. पाटिल विश्वविद्यालय, पिंपरी (पुणे)।
- सचिव (Secretary): डॉ. डी. वाय. पाटिल यूनिवर्सिटी सोसायटी।
- निदेशक (Director): 'पुढारी' पब्लिकेशन।
- कार्यकारी निदेशक (Executive Director): टोमॅटो 94.3 एफएम (Tomato 94.3 FM) और आपला एफएम 91.9 (Aapla FM 91.9)।
- अध्यक्षा: कस्तुरी क्लब (Kasturi Club)।
सामाजिक कार्य एवं महिला सशक्तीकरण
डॉ. स्मिता जाधव ने कस्तुरी क्लब के माध्यम से पश्चिमी महाराष्ट्र और पुणे क्षेत्र की 18 हजार से अधिक महिलाओं का एक बड़ा नेटवर्क स्थापित किया है। इसके जरिए महिलाओं को व्यवसाय एवं उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्रमुख पुरस्कार एवं सम्मान
शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. स्मिता जाधव को कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
- वेणुताई चव्हाण युवती पुरस्कार
- भारत सम्मान निधि पुरस्कार
- ग्लोबल वुमेन इंस्पिरेशन अवॉर्ड
- एज्युप्रेन्योर ऑफ द ईयर
- बेस्ट सीईओ
- आउटस्टैंडिंग लीडरशिप इन हायर एजुकेशन
- प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड
भाजपा की विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची घोषित
23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
- पुणे ग्रॅज्युएट निर्वाचन क्षेत्र: डॉ. स्मिता योगेश जाधव
- नागपुर ग्रॅज्युएट निर्वाचन क्षेत्र: सुधाकर कोहळे
- पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: कौस्तुभ गावडे