लक्सर। फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन के बैंक खाते से तीन बार में करीब 15 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
फायरमैन प्रदीप सिंह रावत ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि सात नवंबर 2026 को करीब 11. बजे उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। आरोप है कि इसके बाद उनके बैंक खाते से तीन बार में 14,998 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थीं। इसके बाद 13 नवंबर को पुलिस ने मामला साइबर सेल रुड़की भेजा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी नें बताया किं साइबर सेल की जांच के बाद कार्रवाई की जाएंगी।