पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी जेठवारा के नेतृत्व में थाना जेठवारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 323/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की 02 बकरियां बरामद कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण- दिनांक 30/31.10.2026 की रात्रि में वादी मुकदमा की 04 बकरियां चोरी हो गई थीं। उक्त प्रकरण में थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 323/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण- दिनांक 31.10.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र पाण्डेय मय हमराह हे0का0 सत्येन्द्र कुमार एवं रि0का0 रवि कुमार द्वारा अभियुक्त दीपक गौंड पुत्र श्यामलाल गौंड निवासी ग्राम देल्हूपुर, रानीगंज कैथौला, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ से पूछताछ के उपरांत उसकी निशानदेही पर ग्राम उदापुर से मुकदमे में चोरी गई 02 बकरियां बरामद की गईं। मौके पर वादी मुकदमा एवं गांव के अन्य लोगों को बुलाकर बकरियों की तस्दीक कराई गई, जिसमें बकरियां वादी मुकदमा की होना पाया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अभियुक्त दीपक गौंड पुत्र श्यामलाल गौंड, निवासी ग्राम देल्हूपुर, रानीगंज कैथौला, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ को ग्राम उदापुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- दीपक गौंड पुत्र श्यामलाल गौंड, निवासी ग्राम देल्हूपुर, रानीगंज कैथौला, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी का विवरण- 02 अदद चोरी की बकरियां।
पुलिस टीम- उ0नि0 राजेन्द्र पाण्डेय, हे0का0 सत्येन्द्र कुमार, रि0का0 रवि कुमार एवं हे0का0 अशोक सिंह (चालक), थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।