
समस्तीपुर/ हसनपुर । आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मरांची उजागर पंचायत के मल्हीपुर गांव में छठ पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में निर्देशक के रूप में रामनारायण मंडल उर्फ बच्ची मंडल के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने तथा छठ पूजा के आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विजय यादव को अध्यक्ष, अहीर धीरज को उपाध्यक्ष, विजय कोहली को कोषाध्यक्ष, आशीष कुमार को सचिव तथा सचिन शर्मा को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, सोनू कुशवाहा, अनिल पासवान एवं बैजनाथ महतो को व्यवस्थापक बनाया गया। समिति के सदस्य के रूप में सतीश कुमार उर्फ सिंटू, पप्पू, विकास, बिपिन, प्रशांत, राहुल, नीतीश, सचिन, रोहित, परमजीत, प्रवीण, सोनू, रौशन, रौनक, शत्रु एवं संतोष सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने छठ पूजा के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग एवं एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही, पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। मौके पर रामाशीष यादव, हरिनंदन यादव, महेंद्र आजाद, संदीप कुमार, प्रोफेसर योगेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।