
बस्ती: घर से मोबाइल, रुपए चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा,किया पुलिस के हवाले
थाना गौर पुलिस टीम व स्थानीय लोगों के सहयोग से चोर को चोरी के माल व रुपयों सहित किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 28.10.2026 को वादी प्रदीप कुमार यादव पुत्र श्री रामकरन यादव निवासी मांझामानपुर, थाना गौर जनपद बस्ती के घर में चोर द्वारा एक रियलमी एंड्रॉयड फोन (कीमत लगभग ₹9000/-) व ₹10,000/- नगद चोरी कर गन्ने के खेत की तरफ भाग रहे थे इस सूचना पर थाना गौर पुलिस, वादी व ग्रामीणों के सहयोग से तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को मौके पर ही पकड़ लिया गया। अभियुक्त के पास से चोरी का मोबाइल व शत-प्रतिशत नगदी बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना गौर पर मु0अ0सं0 184/2026 धारा 305ए/317(2) BNS पंजीकृत करते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.उमेश उर्फ विपिन पुत्र श्यामसुंदर, निवासी: मांझामानपुर, थाना गौर, जनपद बस्ती।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 164/2024 धारा 303(2), 317(2) BNS – थाना खोडारे, जनपद गोंडा।
बरामदगी का विवरण-
01-एक रियलमी एंड्रॉयड मोबाइल फोन (कीमत करीब 9,000/- रुपये)
02-चोरी के (शत-प्रतिशत) 10,000/- रुपये नगद ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01-उ0नि0 श्री भानु प्रताप यादव, थाना गौर, जनपद बस्ती।
02-हे0का0 श्री धीरज यादव, थाना गौर, जनपद बस्ती।