परिक्षेत्रीय कार्यालय, बस्ती।
◆ डीआईजी बस्ती द्वारा परिक्षेत्र के जनपदो के पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गयी मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी।
◆ सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक 29.10.2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती के सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्र के जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकगण के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी ।
डीआईजी बस्ती द्वारा गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओ/आंशिक विवेचनाओ को प्राथमिकता के आधार पर समयान्तर्गत शीघ्र निस्तारण कराने, अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही कराने, गैंगेस्टर, वांछित, पुरस्कार घोषित ,जिला बदर, NBW अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कराने, चोरी तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण कराने, संगीनअपराध,महिला अपराध एवं एससी/एसटी,पाक्सो एक्ट से संबंधित अपराधो मे त्वरित प्रभावी कार्यवाही कराने, जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान के तहत कार्यवाही कराने, यक्ष ऐप पर आधिकारिक बीट सूचनाओं अंकित करवाने व शेष बीट सूचनाओ मे उप निरीक्षक/थाना प्रभारी /क्षेत्राधिकारीगण से टिप्पणी अंकित कराने,साइबर अपराध, GRM ,MRM, CCTNS, IGRS, NCRB ,कर्मयोगी पोर्टल CM डैशबोर्ड, JMIS आदि पोर्टलो की निरन्तर निगरानी कराते हुए आवश्यक कार्यवाही कराने, पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल,जनशिकायतो के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मा0मुख्यमंत्री जी जनता दर्शन व रेंज कार्यालय एवं अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने, भूमि विवाद के प्रकरणों को समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने,साईबर अपराध से सम्बन्धित मोबाइल/IMEI नम्बर अधिकाधिक ब्लाक कराने,ICJS, NAFIS, CEIR,NATGRID व अन्य सभी पोर्टलो का नियमित उपयोग व फीडिंग कराने, i RAID ऐप पर सभी दुर्घटनाओ की फीडिंग कराने, ई साक्ष्य (एसएसओ पोर्टल) पर सभी FIR/ SIDको लिंक कराने, धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट व 107 BNSS के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही कराने, i got पोर्टल पर कोर्स पूर्ण कराने, अधिकाधिक एमाउन्ट लीन कराने,मिशन शक्ति केन्द्र अभियान के तहत स्कूल/कॉलेजों में जनजागरुकता अभियान चलाने, अपहृता/गुमशुदा की शत प्रतिशत बरामदगी कराने व ITSSO पोर्टल पर 45 दिवस से अधिक लंबित अभियोगों , लम्बित विवेचनाओ को शीघ्र निस्तारण कराने ,मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के सम्बन्ध मे कार्यवाही कराने, विस्फोटक पदार्थों एवं पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चल रहे अभियान मे प्रभावी कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारम्भिक जाँच, मृतक आश्रित सेवायोजन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति, लम्बित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, गोपनीय शाखा के लम्बित प्रकरणो का निस्तारण करने, वर्तमान में चलाये जा रहे अभियानो मे प्रभावी कार्यवाही कराने ,ZFD योजना के तहत यातायात/ सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु कार्यवाही कराने , मानव सम्पदा पोर्टल पर सभी अधिकारी /कर्मचारीगण का सर्विस बुक अद्यावधिक कराने , डायल 112 के रिस्पांस टाइम मे और सुधार कराने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन,पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना व परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे।
संतोष कुमार रिपोर्टर बस्ती
