राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय, क्षेत्राधिकारी नगर श्री आशुतोष मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।
UTTAR PRADESH
31/10/2026
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ
31 October 2026
•
DEEPAK BARANWAL
•
1 Min Read
•
17 Views
Published:
31 October 2026, 10:20 PM
Last Updated:
01 November 2026, 03:24 PM
D
By DEEPAK BARANWAL
Pratapgarh, Pratapgarh Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.
Related Articles
धूमधाम से मनाया गया राजा भैया का 57 वाँ जन्मदिन
31 Oct 2026
•
20