पूरनपुर (पीलीभीत):
पंजाबी सभा पूरनपुर द्वारा जनहित और समाजसेवा के उद्देश्य से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
- दिनांक: रविवार, 4 अक्टूबर 2026
- समय: प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
- स्थान: लकी चिल्ड्रन सी० से० स्कूल, पीलीभीत रोड, पूरनपुर
शिविर में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगी एवं परामर्श देगी। इसके साथ ही, शिविर में आने वाले सभी जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।
पंजीकरण हेतु संपर्क सूत्र:
शिविर में भाग लेने के लिए पूर्व पंजीकरण हेतु निम्नलिखित केंद्रों पर संपर्क कर सकते हैं:
- खन्ना संस, मेन मार्केट — मो. 9412450293
- शगुन इम्पोरियम, सीमेन्ट रोड — मो. 9897260284
- अमृत इंश्योरेंस, ब्लाक चौराहा — मो. 9412424653
- गुलाटी इलैक्ट्रानिक्स, स्टेशन रोड — मो. 9897866053
- संजीव जनरल स्टोर, गाँधी मार्केट — मो. 9760768804
पंजाबी सभा के अध्यक्ष कमल अलग (मो. 9456099217), सचिव डॉ० अमन नागी (मो. 9716069728) और कोषाध्यक्ष राहुल चावला (मो. 9720605454) ने क्षेत्र के नागरिकों से इस शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।