प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा स्थित वार्ड छतौना में रास्ते को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। वार्ड निवासी फूलचंद निषाद पुत्र गंगई ने अपने विपक्षी बबूली निषाद पुत्र गोपाल पर न्यायालय में हुए समझौते के विपरीत रास्ते पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रशासन से निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और न्यायालय में हुए समझौते के अनुसार रास्ते का विवाद निस्तारित कराने की मांग की है। फूलचंद निषाद के अनुसार, उनके और विपक्षी बबूली निषाद के बीच पूर्व में फौजदारी का मुकदमा हुआ था। बाद में दीवानी न्यायालय में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत बाग की गाटा संख्या 347 के पश्चिम स्थित आबादी की गाटा संख्या 251 में दो लाठा चौड़े रास्ते को लेकर सहमति बनी थी। पीड़ित का आरोप है कि न्यायालय में हुए समझौते के बावजूद विपक्षी बबूली निषाद आदि द्वारा उक्त रास्ते पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उनका कहना है कि यह निर्माण न्यायालय में तय की गई सहमति के विपरीत है, जिससे रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो रहा है। फूलचंद निषाद ने प्रशासन से मांग की है कि विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए। साथ ही न्यायालय में हुए समझौते के अनुसार रास्ते का विधिक रूप से निराकरण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। पीड़ित ने स्पष्ट कहा कि रास्ते के विवाद का समाधान न्यायालय में हुए समझौते के अनुरूप कराया जाए और उसके बाद ही संबंधित स्थल पर निर्माण कार्य की अनुमति दी जाए। अब देखना है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
प्रतापगढ़ थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत न्यायालय में हुए रास्ते के समझौते के विपरीत निर्माण का आरोप
25 October 2026
•
DEEPAK D BARANWAL
•
2 Min Read
•
5 Views
Published:
25 October 2026, 10:27 PM
Last Updated:
26 October 2026, 12:07 AM
D
By DEEPAK D BARANWAL
Pratapgarh, Pratapgarh Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.