लाुधियाना पंकज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ़
लुधियाना: आम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा गठित नशा मुक्ति मोर्चा के लुधियाना ईस्ट विंग की ओर से पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र में नशे की रोकथाम, युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पुलिस और मोर्चा पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारी पार्टी का उद्देश्य पंजाब में नशे के कारोबार को खत्म करना है

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। युवाओं को नशे से बचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
बैठक में डीसीपी रूरल लुधियाना श्री गुरसेवक सिंह PPS, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन श्रीमती रुपिंदर कौर भट्टी PPS, एसीपी पूर्वी राज कुमार PPS, एसीपी ट्रैफिक श्री गुरबिंदर सिंह PPS तथा एसएचओ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 गगनदीप सिंह और वहीं नशा मुक्ति मोर्चा की और से हलका पूर्वी के को-ऑर्डिनेटर पंकज मेहता ,ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अभिषेक जलोटा, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर मोहित मित्तल, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर योगेश जिंदल, फील्ड ऑफिसरों अमन सिंह और वालंटियर मोहित बागला सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
फोटो कैप्शन: नशे के खिलाफ अभियान को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते नशा मुक्ति मोर्चा लुधियाना ईस्ट के पदाधिकारी।