थाना नवाबगंज क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नवाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं सीओ कुण्डा शिवनारायण वैश्य के निर्देशन में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही की। है नवाबगंज अंडरपास पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर भिटारी मोड़ के पास से रिहान पुत्र बबलू, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी कालाकांकर को दबोचा गया । आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में बाइक का पंजीकरण नंबर UP72BZ1593 निकला, जो थाना नवाबगंज के चोरी के मुकदमे में दर्ज बाइक पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने 20 अक्टूबर को मंगली का पुरवा में नहर के पास से बाइक चोरी करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। नवाबगंज पुलिस की त्वरित कार्यवाही*से चोरी की घटना का खुलासा हुआ और चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई।
UTTAR PRADESH
25/10/2026
नवाबगंज पुलिस का बाइक चोरों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
नवाबगंज पुलिस का बाइक चोरों पर बड़ा एक्शन देखने को मिला चोरी की बाइक के साथ 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
25 October 2026
•
DEEPAK D BARANWAL
•
2 Min Read
•
6 Views
Published:
25 October 2026, 10:27 PM
Last Updated:
26 October 2026, 12:07 AM
D
By DEEPAK D BARANWAL
Pratapgarh, Pratapgarh Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.