बेंती कोठी में उमड़ा समर्थकों का हुजूम, दूर-दराज से पहुंचे लोगों ने दी शुभकामनाएं; डिजिटल टीम ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र भेंटकर किया सम्मानित । कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 57वां जन्मदिन शनिवार को बेंती कोठी में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन समारोह में प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। सुबह से ही बेंती कोठी में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा। जन्मदिन के अवसर पर राजा भैया ने सबसे पहले हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के पुजारी ने उन्हें विजय तिलक लगाया। इसके बाद उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समर्थकों ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। समारोह के दौरान राजा भैया ने समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बेंती कोठी में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। समर्थकों में उनके साथ तस्वीर खिंचवाने और शुभकामनाएं देने की होड़ लगी रही। वहीं राजा भैया डिजिटल टीम के सदस्य विनोद यादव और राहुल त्रिपाठी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया। इस अवसर पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक कुलदीप पटेल, पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह पंकज, प्रमुख संतोष सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, सोनू सिंह नारियावा, कुंवर साहब सिंह, प्रभात सिंह, प्रांजल त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया राजा भैया का 57 वाँ जन्मदिन
31 October 2026
•
DEEPAK BARANWAL
•
2 Min Read
•
20 Views
Published:
31 October 2026, 10:20 PM
Last Updated:
01 November 2026, 03:23 PM
D
By DEEPAK BARANWAL
Kunda, Pratapgarh Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.
Related Articles
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ
31 Oct 2026
•
16