प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र मे दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पतरा गांव की प्रीति पुत्री अमरनाथ की शादी 17 नवंबर 2019 को बेहटा गांव के सौरभ गौतम पुत्र प्रेमचंद गौतम से हुई थी। प्रीति के मुताबिक, शादी मे उनके पिता ने 51 हजार रुपये नकद, मोटरसाइकिल और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले कम दहेज मिलने का ताना देने लगे। पति सौरभ गौतम, देवर अभिषेक गौतम, ससुर प्रेमचंद गौतम और सास ललिता देवी पर एक लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप है। प्रीति का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पति समेत अन्य लोग उनके साथ मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि 28 अक्टूबर 2026 को ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की और जेवरात, कपड़े व अन्य सामान लेकर उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं।प्रीति ने आसपुर देवसरा थान े में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति सौरभ गौतम, देवर अभिषेक गौतम, ससुर प्रेमचंद गौतम और सास ललिता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर केस: आसपुर देवसरा में एक लाख रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप, विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला गया
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत चार पर केस: आसपुर देवसरा में एक लाख रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप, विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला गया
02 November 2026
•
DEEPAK BARANWAL
•
2 Min Read
•
9 Views
Published:
02 November 2026, 06:37 PM
Last Updated:
02 November 2026, 08:24 PM
D
By DEEPAK BARANWAL
Asapur Devasara, Pratapgarh Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.