29 वर्षों का विशेषज्ञ अनुभव अब ईश्वरपुर के कैंसर मरीजों को मिलेगा
मिरज के कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हुए श्री सिद्धिविनायक गणपति कैंसर अस्पताल ने अब सांगली जिले के ईश्वरपुर स्थित एपेक्स अस्पताल में ओपीडी सेवा का शुभारंभ किया है।
इस ओपीडी सेवा का उद्घाटन प्रख्यात धन्वंतरी तथा सह-कार्यकारी संचालिका डॉ. अमिता गोसावी के हाथों संपन्न हुआ। वहीं श्री सिद्धिविनायक गणपति कैंसर अस्पताल की व्यवस्थापकीय संचालिका डॉ. अंकिता गोसावी की प्रमुख उपस्थिति में दीप प्रज्वलन किया गया।
इस अवसर पर एपेक्स अस्पताल के डॉ. जावेद मगदूम, श्रीमती मगदूम, श्रीमती अंजुम शेख, सलमान सर, डॉ. भोईटे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
ईश्वरपुर और आसपास के नागरिकों के लिए कैंसर जैसे गंभीर रोग की जांच, मार्गदर्शन और उपचार के लिए अब अधिक नजदीक सुविधा उपलब्ध हो गई है। श्री सिद्धिविनायक गणपति कैंसर अस्पताल, मिरज का 29 वर्षों का विशेषज्ञ मार्गदर्शन और कैंसर उपचार का अनुभव अब ईश्वरपुर में भी उपलब्ध होगा।
स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने की दिशा में इस महत्वपूर्ण पहल की आज नई शुरुआत हुई।
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए डॉ. अमिता गोसावी ने कहा कि मिरज स्थित हमारे श्री सिद्धिविनायक गणपति कैंसर अस्पताल में लंबे समय से सेवा दे रहे विशेषज्ञ और अनुभवी डॉक्टर अब ईश्वरपुर की इस ओपीडी में भी मरीजों को सेवा देंगे। इसका निश्चित रूप से ईश्वरपुर और आसपास के क्षेत्र के कैंसर मरीजों को लाभ मिलेगा।