नानपारा। तराई की माटी से निकलकर राज्य स्तर पर पहचान बनाने वाली नानपारा तहसील के भग्गापुरवा निवासी नूपुर पांडेय का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। धारदार बॉलिंग से बल्लेबाजों के विकेट चटकाने वाली नूपुर 9 अक्टूबर से बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19 टी-20 महिला ट्रॉफी में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
2011 में जन्मी नूपुर को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था। वह सआदत इंटर कॉलेज के मैदान पर अभ्यास करती थीं और अक्सर लड़कों के साथ खेलकर अपनी प्रतिभा निखारती रहीं। आर्थिक तंगी के बावजूद परिवार ने उनके सपने को पूरा करने का संकल्प लिया। निजी कंपनी में कार्यरत पिता नीरज पांडेय और मां रुचि पांडेय ने बताया कि नूपुर की मेहनत और लगन ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच के संस्थापक इशरत महमूद खान ने जानकारी दी कि नूपुर मंगलवार को मुंबई के लिए रवाना हो गईं। उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला टीम के लिए हुआ है। नूपुर ने अपनी सफलता का श्रेय सचिव इशरत महमूद खान, कोच आसिफ रजा और अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि इनके मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उनका सपना साकार हो सका।
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में भी प्रशिक्षण लेने वाली नूपुर की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तराई की बेटी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बॉलिंग का जौहर दिखाने जा रही हैं।
अंडर-19 टीम में चयन: तराई की बेटी नूपुर पांडेय दिखाएंगी बॉलिंग का जलवा
अंडर-19 टीम में चयन: तराई की बेटी नूपुर पांडेय दिखाएंगी बॉलिंग का जलवा
10 October 2026
•
Mohd Sayeed
•
2 Min Read
•
20 Views
Published:
10 October 2026, 01:43 PM
Last Updated:
11 October 2026, 03:28 AM
M
By Mohd Sayeed
Nanpara, Bahraich Uttar PradeshPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.