SATYARATH NEWS
Breaking News
CHHATISGARH GAURELA- PENDRA 10/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस पर 25 बैगा युवाओं के टैक्सी ड्राइवर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ,

10 August 2026 SATYARATH NEWS 2 Min Read 16 Views
Published: 10 August 2026, 12:34 PM Last Updated: 10 August 2026, 05:14 PM

विश्व आदिवासी दिवस पर 25 बैगा युवाओं के टैक्सी ड्राइवर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ,

 

प्रवेश उत्सव एवं ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित,

 

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 10 अगस्त 2026/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिले में महत्वपूर्ण पहल की गई। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशन में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत 25 बैगा युवाओं के टैक्सी ड्राइवर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ प्रवेश उत्सव एवं ड्रेस वितरण कार्यक्रम के साथ किया गया।

लाइवलीहुड कॉलेज पेंडारोड में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आकांक्षा पांडेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पांडेय ने पीएम जनमन योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बैगा समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत बैगा प्रशिक्षणार्थियों को आदिवासी विकास विभाग द्वारा छात्रवृत्ति का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को टैक्सी ड्राइवर प्रशिक्षण की प्रक्रिया, छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता योजनाओं तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत ऋण सुविधा की जानकारी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद स्वरोजगार स्थापित करने के लिए शासकीय योजनाओं एवं बैंक ऋण का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सभी 25 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण हेतु ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रेम राजपूत, कैरियर जोन के प्रशिक्षण पार्टनर धीरज सिंह सहित प्रशिक्षणार्थी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्व आदिवासी दिवस पर शुरू किया गया यह प्रशिक्षण बैगा युवाओं को कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिले की महत्वपूर्ण पहल है।

S
By SATYARATH NEWS
Gaurela Pendra Marwahi, Gaurela-Pendra-Marwahi Chhattisgarh
Source Agency Public Submission

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.