पीलीभीत | पूरनपुर क्षेत्र में असम हाईवे पर पिपरिया दुलई मोड़ के पास सोमवार सुबह एक तेज़ रफ्तार डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के शक्ति फार्म (सितारगंज) के निवासी मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
खुशियां मातम में बदलीं:
बताया जा रहा है कि यह परिवार गोला गोकर्णनाथ के कुकरा गांव में एक बच्चे के जन्म की खुशी में शामिल होने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही इस भयानक हादसे का शिकार हो गया।
मृतकों की पहचान:
तारक मंडल (36 वर्ष)
साधना गाईन (38 वर्ष)
खुशबू गाईन (17 वर्ष) – अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा
शैफाली राय (60 वर्ष)
पुलिस की कार्रवाई:
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरार आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट: अमित दीक्षित (पीलीभीत)