नानपारा न्यूज ..नगर नानपारा के मोहल्ला जुबलीगंज स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर श्याम मंदिर के सामने गली में सोमवार को ‘ऑरा लीफ रेस्टोरेंट’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का उद्घाटन रेस्टोरेंट के स्वामी ओमप्रकाश टेकरीवाल ने किया।
नगर की भीड़भाड़ और कोलाहल से दूर शांत वातावरण में स्थापित इस रेस्टोरेंट में लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले शुद्ध शाकाहारी खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था भी शुरू की गई है।
रेस्टोरेंट के स्वामी ओमप्रकाश टेकरीवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ग्राहकों को बेहतर स्वाद, अच्छी गुणवत्ता और साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
शुभारंभ समारोह में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, कारोबारियों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक प्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं चिकित्सकों ने पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर के सम्मानित व्यापारी नरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
नानपारा में नए रेस्टोरेंट की शुरुआत से नगरवासियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए एक और विकल्प उपलब्ध हुआ है।