SATYARATH NEWS
Breaking News
हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,, ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे मंत्री राजेश अग्रवाल, PM SHRI मिराज हाई स्कूल में उत्साह के साथ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुंवा संपन्न जीपीएम बनेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मेजबान जागरूकता शिविरों का आयोजन कर न्यायिक अधिकारियो ने गुड टच एवं बेड टच के बारे में बच्चों को किया जागरूक । हरित जीपीएम अभियान में सोशल मीडिया प्रतियोगिता, सर्वाधिक लाइक्स वाली पोस्ट होगी सम्मानित,, ब्रेकिंग न्यूज: दो दिवसीय दौरे पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा पहुंचेंगे मंत्री राजेश अग्रवाल, PM SHRI मिराज हाई स्कूल में उत्साह के साथ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुंवा संपन्न जीपीएम बनेगा राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मेजबान जागरूकता शिविरों का आयोजन कर न्यायिक अधिकारियो ने गुड टच एवं बेड टच के बारे में बच्चों को किया जागरूक ।
CHHATISGARH GAURELA- PENDRA 10/08/2026

01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा,

10 August 2026 Suraj Yadav 3 Min Read 23 Views
Published: 10 August 2026, 05:13 PM Last Updated: 11 August 2026, 05:06 PM
01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा,

01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 10 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ आज विकासखंड गौरेला के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सेमरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे द्वारा बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को निर्धारित मात्रा में एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाकर किया गया। राष्ट्रीय कृमि दिवस अभियान के अंतर्गत जिले में 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को 10 अगस्त को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई गई। छूटे हुए बच्चों को मॉप-अप दिवस 17 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना तथा समग्र शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।
स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से जिले के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर पात्र बच्चों एवं किशोर-किशोरियों तक कृमिनाशक दवा पहुंचाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, जिला नोडल अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला प्रबंधक (एचआर), जिला सलाहकार तथा विकासखंड स्तर के स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 01 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को राष्ट्रीय कृमि दिवस के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाएं। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वस्थ भविष्य के लिए कृमिनाशक दवा का सेवन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मैदानी अमले तथा जिलेवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। एल्बेंडाजोल की दवा अवश्य खिलाएं। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वस्थ भविष्य के लिए कृमिनाशक दवा का सेवन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मैदानी अमले तथा जिलेवासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

S
By Suraj Yadav
Marwahi, Gaurela-Pendra-Marwahi Chhattisgarh

Post a Comment

Your email will not be shown publicly.

Your comment will be published after review and approval by the administrator.