मिरज के सुपुत्र प्रशांत बाबासाहेब चव्हाण ने अपने पिता, स्वर्गीय बाबासाहब चव्हाण की स्मृति में प्रतिसाल नवरात्री उत्सव मे प्रतिदिन देवी माँ के भक्तों को प्रसाद वितरित करके समाज में एक अलग ही आदर्श प्रस्तुत किया है। जब हमारे प्रतिनिधियों ने उद्यमी प्रशांत चव्हाण से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि हम पिछले 9 वर्षों से इस प्रकार कि पहल को जारी रखे हुए हैं । हालांकि मैं इस समय शहर से बाहर हूं, लेकिन हमारे सुपुत्र हिमांशु ने आज अपने दादाजी की स्मृति को और भी जीवंत कर दिया है। हम मिरजकर नागरिक बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे गाव मे ही श्री अंबाबाई का एक जागृत और प्राचीन मंदिर है। इसलिए, अपने आदरणीय पिता के निधन के बाद, हम नवरात्रि उत्सव के दौरान उनकी स्मृति में भक्तों को प्रसाद वितरित कर रहे हैं। हम प्रतिदिन प्रसाद के रूप में एक नई वस्तु वितरित करते हैं। आज सैकड़ों भक्त इस प्रसाद का लाभ उठा रहे हैं। मेरे पिता, बाबासाहब ने हमारे लिए यह आदर्श स्थापित किया था। इसी प्रकार, गणेश उत्सव के दौरान, श्री गणेशजी के प्रति हमारी ओर से सेवा करते हैं। आज हम जो कुछ भी हैं, वह श्री अंबाबाई के आशीर्वाद का फल है। आज हम ब्राह्मणपुरी स्थित धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज तालीम में प्रसाद वितरण का यह नेक कार्य कर रहे हैं। मैं आप सभी नागरिकों से निवेदन करता हूँ कि देवी के भक्त इस प्रसाद का लाभ अवश्य उठाएँ।
नवरात्रि विशेष... माता अंबाबाई का दस दिवसीय जागरण... देवी भक्तों को किया जात है प्रसाद का विशेष वितरण .. मिरज निवासी उद्यमी प्रशांत चव्हाण अपने दिवंगत पिता की स्मृति को देते है संजोते
16 October 2026
•
Sudhir Vijaykumar Gokhale
•
2 Min Read
•
9 Views
Published:
16 October 2026, 12:04 AM
Last Updated:
16 October 2026, 03:33 AM
NAVARATRI PRASADAM
Credit: Sudhir Gokhale
S
By Sudhir Vijaykumar Gokhale
Miraj, Sangli MaharashtraPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.