डॉ.परमशेट्टी चैरिटेबल ट्रस्ट, मिरज और न्यू इंग्लिश स्कूल के पूर्व विद्यार्थी संगठन, मिरज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी भेजना’ उपक्रम के अंतर्गत भव्य विद्यार्थी प्रबोधन एवं मार्गदर्शन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सांगली-मिरज-कुपवाड़ नगर निगम की आयुक्त श्रीमती संजीता महापात्र के हाथों हुवा । इस अवसर पर प्रमुख वक्ता एवं मार्गदर्शक के रूप में वरिष्ठ विचारक, प्रबोधक एवं प्रसिद्ध व्याख्याता इंद्रजीत देशमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक श्री तुषार दोशी ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कल्पना बारवकर, मिरज के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अजय कोकाटे तथा सांगली-मिरज-कुपवाड़ नगर निगम की उपायुक्त श्रीमती स्मृति पाटील उपस्थित थीं। इस भव्य समारोह का आयोजन डॉ.परमशेट्टी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनोद परमशेट्टी तथा न्यू इंग्लिश स्कूल पूर्व विद्यार्थी संगठन के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों की ओर से किया गया । देश की सीमा पर सेवा में तैनात जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित करना, इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य होने की जानकारी आयोजकों ने दी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सीमा पर तैनात जवानों को राखी भेजने का यह उपक्रम अत्यंत सराहनीय है। जवान देश की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए इस प्रकार के उपक्रम समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल के लिए डॉ. परमशेट्टी चैरिटेबल ट्रस्ट और न्यू इंग्लिश स्कूल पूर्व विद्यार्थी संगठन की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. परमशेट्टी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विनोद परमशेट्टी एवं सदस्य, न्यू इंग्लिश स्कूल पूर्व विद्यार्थी संगठन के बाबासाहेब आळतेकर, अतिष अग्रवाल, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अग्रवाल सर, धुलुबुळू सर, प्रभात हेटकाळे, डॉ. विकास पाटील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न पुलिस थानों के प्रभारी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, न्यू इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी-विद्यार्थिनियां, शिक्षक तथा अन्य विद्यालयों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान की भावना जागृत हुई।
डॉ. परमशेट्टी चॅरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी उपक्रम के तहत छात्र प्रबोधन एवं मार्गदर्शन समारोह संपन्न
19 August 2026
•
Sudhir Gokhale
•
3 Min Read
•
8 Views
Published:
19 August 2026, 12:45 PM
Last Updated:
19 August 2026, 04:21 PM
S
By Sudhir Gokhale
Miraj, Sangli MaharashtraPost a Comment
Your comment will be published after review and approval by the administrator.
Related Articles
मिरज में दो युवकों से धारदार हाथियार बरामत
18 Aug 2026
•
28