मेला ककोड़ा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा
बदायूं। जनपद बदायूं में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध मेला ककोड़ा की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा समेत संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मेला परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।
मेला ककोड़ा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ओर से व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।
रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार यादव
बदायूं