संडीला/हरदोई। विकासखंड संडीला की ग्राम पंचायत मंहगवा स्थित गौशाला की स्थिति खराब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गौशाला की स्थिति को लेकर जब ग्राम प्रधान को फोन किया गया और उनसे मौके पर आने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वह गौशाला में नहीं आ सकते, जिसे मिलना है वह उनके घर आकर मिले।
इसके बाद मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय भगवा हिंदू वाहिनी के जिला अध्यक्ष एवं उनके कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर नरेश नामक व्यक्ति द्वारा अभद्रता और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।
इस घटना से गौशाला की व्यवस्थाओं और जिम्मेदार लोगों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौशाला में गोवंश की देखभाल, चारे-पानी और अन्य व्यवस्थाओं की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है।
अब सवाल यह है कि गौशाला की व्यवस्था दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी किसकी है और निरीक्षण के लिए पहुंचने वाले लोगों के साथ कथित अभद्रता पर संबंधित अधिकारी क्या कार्रवाई करेंगे?